मुंबई:युवा डायरेक्टर इम्तियाज अली और निर्माता और अभिनेता सैफ अली खान की इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म ‘लव आज कल’ की कहानी आपके दिल को सुकून और ताजगी महसूस करवाएगी। फिल्म में डर और सुदूर रिश्ते में मुद्दो को आसानी से छूआ है।
‘लव आज कल’ में सैफ अली खान जय की भूमिका में नजर आएंगे, जिसे प्यार का मतलब समझ में नही आता है। जिसकी महिला दोस्त मीरा (दीपिका पादुकोण) भी रोमांस पर अपने करियर को ज्यादा तरहीज देती है। दोनों में आपसी समझौते के बाद संबंघ विच्छेद हो जाता है। इसके बाद जय एक बूढे व्यक्ति वीर(ऋषि कपूर) से मिलता है।
वो जय को अपनी प्रेम कहानी बताता है जिससे जय में प्यार करने का पुराना जज्बा पैदा होता है। फिल्म "लव आज कल" प्यार पर आघारित फिल्म है। प्यार की विषय पर बनी कहानी कभी-कभी भ्रमित कर सकती है, लेकिन इम्तियाज अली अपनी चालाकी से इसे संपादित करने में सफलता हासिल करेंगे।
सैफ फिल्म में "कल हो ना हो" और "हम तुम" की तरह ही आकर्षित करेंगे। लेकिन फिल्म में भावनात्मक दृश्यों को देखकर ऎसा लगेगा जैसे सैफ वर्षो से इसके लिए परिपक्व हो रहे थे। युवा ऋषि कपूर के रूप को बनाने में भी फिल्म कामयाबी हासिल करेगी।
इम्तियाज अली की फिल्म के संवाद बेहतरीन है। सैफ और ऋषि कपूर की आपसी तालमेल फिल्म को बेहतरीन बनाने में कामयाब होगी। फिल्म का मघ्य का 20 मिनट का हिस्सा थोडा घीमा लगेगा। फिल्म "लव आज कल" इस साल की सबसे ठंडक और सुकून पहुंचाने वाली फिल्म होगी।


<< पिछला अगला >>