जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने आज पीडीपी के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया। यह लोग मुजफ्फर बेग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नेशनल कांफ्रेंस के समर्थकों ने आज पीडीपी के दफ्तर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का पुतला भी जलाया। यह लोग मुजफ्फर बेग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मुजफ्फर बेग ने विधानसभा में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर उब्दुल्ला पर श्रीनगर के 2006 में हुए सेक्स स्कैंडल में शामिल होने का आरोप लगाया था। इस खबर के बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद उमर अब्दुल्ला ने अपना इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल ने उमर का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। हालांकि सीबीआई ने अपनी जांच में उमर को क्लीन चिट दे दी थी।



<< पिछला अगला >>