नई दिल्ली: राजीव गांधी खेल रत्न को लेकर चल रही रस्साकसी पर सरकार ने विराम लगाते हुए खेल पुरस्कारों के लिए खिलाडि़यों के नामों की घोषणा कर दी है।
खेल मंत्रालय ने बुधवार को सूची जारी करते हुए राजीव गांधी खेल रत्न के लिए महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकोम, बीजिंग ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले मुक्केबाज विजेंदर कुमार और ओलंपिक कुश्ती में 56 साल के बाद कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार के नाम तय किया है।
वहीं भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव और निशानेबाज रंजन सोढ़ी को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।



<< पिछला अगला >>