वाशिंग्टन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का जन्म अमेरिका में हुआ है या नहीं। वे अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की कसौटी पर खरे उतरते हैं या नहीं। लेकिन, हवाई सरकार के दावे को अगर सच मान लिया जाए तो इस बहस पर अब विराम लग जाना चाहिए।
ओबामा के अमेरिकी नागरिक नहीं होने की अफवाहों को खत्म करने के लिए हवाई प्रांत की सरकार ने कहा कि देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति का जन्म होनोलुलू में हुआ था। हवाई सरकार ने कहा है कि वह राष्ट्रपति बनने की प्रमुख संवैधानिक आवश्यकता पूरा करते हैं।
फोटो: हवाई सरकार ने कहा, अमेरिकी नागरिक हैं ओबामा
हवाई के स्वास्थ्य निदेशक चियोमे फुकिनो ने कहा कि उन्होंने खुद से विभाग के अभिलेखागार में ओबामा का जन्म प्रमाण पत्र देखा है। इसमें कहा गया है कि ओबामा का जन्म होनोलुलू में चार अगस्त 1961 के रोज हुआ था।
फुकिनो ने एक संक्षिप्त वक्तव्य में कहा- मैंने हवाई प्रांत स्वास्थ्य विभाग की फाइल में रखे गए मूल रिकार्ड को देखा जो यह प्रमाणित करते हैं कि बराक हुसैन ओबामा अमेरिकी नागरिक हैं। उनका जन्म हवाई में हुआ। वह एक अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने कहा- मुझे इस वक्तव्य में या आठ माह से ज्यादा अर्से पहले अक्तूबर 2008 में जारी अपने मूल वक्तव्य में और कुछ नहीं जोड़ना है।



<< पिछला अगला >>