लखनऊ: बीसीसीआई और यूपी सरकार के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही ज्यादा शर्मनाक है। एक तरफ क्रिकेटरों को बीसीसीआई से मोटी रकम मिल रही हैं वहीं कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जो नौकरी न मिलने से काफी निराश है। लखनऊ में नौकरी के लिए जूझ रहे लखनऊ के युवा क्रिकेटर शिवेश मजूमदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण सुविधाओं व नौकरी का न होना था।
फांसी लगाने के पहले लिखे गए सुसाइड नोट में शिवेश ने अभी तक नौकरी न मिल पाना और घर का खर्च न चला पाने को आत्महत्या का कारण बताया है। शिवेश मजूमदार उत्तर प्रदेश का यूनिवर्सिटी व जिला स्तरीय उम्दा क्रिकेटर था।
वह अपने घर का खर्च छोटे-मोटे मैचों में अंपायरिंग कर मिलने वाली दो सौ रूपए से जैसे-तैसे चला रहा था। एक युवा क्रिकेटर का इस तरह पैसे के अभाव में सुसाइड करना बीसीसीआई व उत्तर प्रदेश सरकार के लिए शर्म की बात है।
जहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लाखों और करोड़ों में खेल रहे हैं वहीं एक जिला स्तरीय खिलाड़ी को पैसे- पैसे के लिए मोहताज होना पड़ रहा है।



<< पिछला अगला >>