मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्री और कपूर खानदान की छोटी बेटी करीना कपूर चाहती हैं कि उनके प्रेमी छोटे नवाब यानी सैफ अली खान की आने वाले फिल्म ''लव आज कल' बॉक्स आफिस पर सफलता तो मिलें ही साथ ही यह फिल्म वर्ष 2009 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म साबित हो और यह अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दे। सैफ की 'लव आज कल' 31 जुलाई से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
करीना ने कहा, मैं चाहती हूं कि लव आज कल बॉक्स ऑफिस के सभी रिकार्ड तोड़ दे। मेरे और सैफ के लिए यह फिल्म काफी महत्वपूर्ण है और यह दोनों के दिल के करीब भी है।
करीना की फिल्म 'कमबख्त इश्क' हाल ही में प्रदर्शित हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। उन्होंने कहा, हां यह सच है कि 'कमबख्त इश्क' मेरी फिल्म है लेकिन मेरी नजर 'लव आज कल' के प्रदर्शन पर ही टिकी हुई है।
फिल्म 'लव आज कल' आगामी शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। फिल्म का निर्माण सैफ ने किया है और फिल्म में वह बतौर अभिनेता भी नजर आएंगे। करीना ने कहा कि सैफ की फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।


<< पिछला अगला >>