नई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल के हाथों खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को दिए जाने वाले देश से सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न ग्रहण करने वालों में एक बजाय तीन खिलाड़ी हो सकते है, जिसमें महिला मुक्केबाज एम. सी. मेरीकोम के अलावा बीजिंग ओलिम्पिक खेलों पदक विजेता सुशील कुमार (कुश्ती)और विजेंदर सिंह (मुक्केबाजी)शामिल हैं।
खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इन पुरस्कारों की चयन समिति ने चार बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज मेरीकोम के नाम की अनुशंसा की थी और यह भी कहा कि विशेष परिस्थितिथियों में दोनों ओलिम्पिक पदक वितेताओं को भी यह पुरस्कार दिया जा सकता है।
मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार ओलम्पिक पदक विजेताओं को देश के इस सर्वाधिक सम्मानित खेल पुरस्कार को नहीं दिया जाना ठीक नहीं होगा। इन पुरस्कारों की घोषणा अगले दो या तीन दिन में कर दी जाएगी।
यह पूछने पर कि इन पुरस्कारों के नामों की घोषणा करने में देरी क्यों की जा रही है उन्होंने कहा कि अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य सहित समिति द्वारा की गयी सिफारिशों की छानबीन की जा रही है। कबड्डी सहित एक और खेल ऐसा है जिसके छानबीन में तथ्य सही नहीं पाये गये अत: इन खिलाड़ियों की सिफारिश को रद्द किया जा सकता है।



<< पिछला अगला >>