मेलबर्न : वर्ल्ड कप 2011 के लिए टीम तैयार करने की कवायद में ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने गुरुवार को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए प्रारंभिक 30 सदस्यीय टीम में तीन नए चेहरों को शामिल किया है, जबकि बल्लेबाज ब्रैड हॉज को इसमें जगह नहीं मिल सकी है।
तसमानिया के विकेटकीपर टिम पेन, विकटोरिया के स्पिनर जॉन हालैंड और न्यू साउथवेल्स के हरफनमौला मोइजेस हेनरिकस का नाम दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए संभावितों की सूची में है। अंतिम 15 सदस्यों की घोषणा 23 अगस्त को की जाएगी।
इस टीम में विवादास्पद हरफनमौला एंड्रयू साइमंडस का नाम भी नहीं है। फिटनेस समस्याओं से जूझते पेसर ब्रेट ली और हरफनमौला शेन वाटसन इसमें जगह पाने में कामयाब रहे हैं। राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिलिडच ने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर टीम चुनी गई है।
संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-
रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल कलार्क, डाउग बोलिंगेर, नाथन ब्रेकन, कालम पगयरुसन, ब्रेट गीवस, ब्राड हाडिन, रियान हैरिस, नाथन हौरिटज, मोइजेस हेनरिकस, बेन हिलपेंहास, जान हालैंड, जैम्स होप्स, पिलीप हयूजेस, डेविड हस्सी, माइक हस्सी, मिशेल जानसन, जैसन क्रेजा, ब्रेट ली, शान मार्श, एंड्रयू मैकडोनालड, किलंटन मैके, मार्कस नार्थ, टिम पेन, पीटर सिडल, शान टैट, एडम वोजेस, डेविड वार्नर, शेन वाटसन और कैमरून व्हाइट।



<< पिछला अगला >>