मुंबई: दो दिनों से शेयर बाजार में बढ़त जारी है गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को वॉल-स्ट्रीट की शानदार क्लोज़िंग और एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार को देखते हुए घरेलू बाजार की भी मजबूत ओपनिंग हुई। वहीं, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों के चलते भी बाजार खुश दिखाई दे रहा है।
शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 153 पॉइंट्स जोड़कर 15384 पॉइंट्स पर देखा गया। वहीं, एनएसी का निफ्टी 42 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 4566 पॉइंट्स पर।
शुरुआती कारोबार में हीरो होंडा, मारुति और डीएलएफ के शेयरों में बढ़त दिखाई दी वहीं आरआईएल में गिरावट का रुख दिखा।



<< पिछला अगला >>