लाहौर: ऐसा लगता है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ आपराधिक मामला दायर करने की योजना बना रही है।
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक पीएमएल-एन के नेता और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री सरदार जुल्फिकार खोसा ने कहा कि उनकी पार्टी मुशर्रफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा करने के लिए वरिष्ठ वकीलों से परामर्श कर रही है। खोसा ने कहा कि देश में जुडिशरी स्वतंत्र हो चुकी है और मुशर्रफ को नोटिस जारी करना इसी की एक मिसाल है।



<< पिछला अगला >>