आईबी ने मुंबई पुलिस को नया अलर्ट जारी कर चेताया है कि 22 जुलाई से 31 जुलाई के बीच मुंबई में बम धमाके हो सकते हैं। और, इसके लिए आतंकवादी नए तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं।
मुंबई: मुंबई एक बार फिर आतंकवादियों के निशाने पर है। इस बारे में खूफिया विभाग की ओर से पहले ही जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि इस बार आतंकवादी नए तरीके अपनाकर मायानगरी को दहलाने की तैयारी में हैं! खूफिया रिपोर्टों की मानें तो इस बार आतंकवादी अपने मंसूबों को कामयाब बनाने के लिए कार बम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आईबी ने चेताया है कि मुंबई में अगले कुछ दिनों में कार बम ब्लास्ट हो सकते हैं। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
आईबी ने मुंबई पुलिस एक नया अलर्ट जारी कर चेताया कि मुंबई शहर में 22 जुलाई से 31 जुलाई के बीच कार बम धमाके हो सकते हैं। आईबी की यह चेतावनी पिछले हफ्ते आई थी, लेकिन इस खबर को गुरुवार को सार्वजनिक किया गया। आईबी ने सुरक्षा लिहाज से अंडरग्राउंड कार पार्किंग में खड़ी कारों पर खासतौर पर निगरानी बरतने को रखने को कहा है।
फोटो: मुंबई ने फिर हो सकते हैं आतंकवादी हमले- खूफिया विभाग की चेतावनी
आईबी के पिछले महीने जारी हुए अलर्ट में भी महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में संभावित आतंकवादी खतरों को लेकर चेतावनी दी थी। इसके बाद जारी किए गए एक अलर्ट में मुंबई के सात ठिकानों पर आतंकवादी हमलों की चेतावनी दी गई थी, जिसमें मुंबई में चर्चगेट, अंधेरी और नवी मुंबई का एक रेलवे स्टेशन भी शामिल था।
वैसे तो आईबी के हर हफ्ते अलर्ट आते हैं, पर पहले कई शहरों की पुलिस इन अलर्टस को गंभीरता से नहीं लेती थी। लेकिन, 26/11 के बाद तस्वीर बदल गई है। अब हर अलर्ट को कम से कम मुंबई पुलिस गंभीरता से ले रही है। लोगों को सतर्क रखने के लिए आईबी के अलर्ट सार्वजनिक भी किए जा रहे हैं।



<< पिछला अगला >>