नई दिल्ली: दुनिया की शीर्ष सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स इन दिनों भारत में हैं। स्वास्थ्य एवं विकास खासकर एचआईवी/एड्स के क्षेत्र में अपनी स्वयंसेवी संस्था "बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन" के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस पुरस्कार के लिए "बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउण्डेशन" को चुना गया है। इस संस्था के कर्ता-धर्ता गेट्स और उनकी पत्नी मेलिण्डा है। गेट्स शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद से मुलाकात करेंगे। इस संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि भारत में गेट्स का बहुत व्यस्त कार्यक्रम है, लेकिन उनके यहां आने की मुख्य वजह पुरस्कार ग्रहण करना ही है।
एक अधिकारी ने कहा कि यह संस्था एचआईवी/एड्स सहित कई मसलों पर सक्रिय रूप से काम करती रही है। गेट्स अपनी इस यात्रा के दौरान संस्था की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख भी करेंगे।



<< पिछला अगला >>