नई दिल्ली: इसे बीजेपी की बौखहालट कहें या फिर युवाओं को एक सीख, लेकिन सुषमा स्वराज का ताजा बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है। सुषमा ने कहा कि ''युवाओं को राहुल के चॉकलेटी फेस पर सम्मोहित नहीं होना चाहिए'।
सुषमा स्वराज ने कहा, युवाओं को राहुल गांधी के चॉकलेटी फेस पर मरने की बजाए यह समझने की जरूरत है कि कांग्रेस में सिर्फ वही लोग तरक्की कर सकते हैं जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है, वहीं भाजपा में कोई भी व्यक्ति सफलता की सीढ़ी चढ़ सकता है और शीर्ष पर पहुंच सकता है।
फोटो: चॉकलेटी चेहरे से धोखा न खाएं युवा: सुषमा स्वराज
सुषमा ने युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और दूसरे कांग्रेसी नेताओं पर भी निशाना साधा। सुषमा स्वराज ने कहा- कांग्रेस पहले तो पूरे शहर की दीवारों पर अपने नेताओं के पोस्टरों और हॉर्डिंग्स चिपकवा देती है। उसके बाद इन चॉकलेटी सूरत वाले नेताओं को शहर में ले आती है। अब इस बात में कोई शक नहीं कि युवाओं में ग्लैमर का अपना आकर्षण है और वह इसी कारण वह कांग्रेस के साथ जुड़ते हैं।
सुषमा स्वराज ने यह बात भाजपा के युवा नेताओं और पार्टी की युवा ईकाई भारतीय युवा मोर्चा को संबोधित कर रही थीं। अपने भाषण में भाजपा की वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि इस पार्टी में सिर्फ वही लोग तरक्की कर सकते हैं जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है वहीं, भाजपा में झुग्गियों में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी टॉप पर पहुंचने की उम्मीद कर सकता है।
सुषमा स्वराज, पहली बार 25 साल की उम्र में हरियाणा सरकार में मंत्री चुनी गई थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा में हमेशा युवा नेताओं की हौसला अफजाई की जाती है। लेकिन, हम इसका गुणगान नहीं करते, बल्कि हम इसे स्वभाविक तरीके से लिया जाता रहा है। कांग्रेस अपने युवा चॉकलेटी चेहरों का जमकर इस्तेमाल करती है, जबकि हमारे युवा नेताओं को मीडिया भी नोटिस नहीं करता।



<< पिछला अगला >>