मुंबई: दिल तो पागल फिल्म में शाहरुख खान ने ड्रामा निर्देशक की भूमिका निभाई थी। शाहरुख्ा के इस किरदार को उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया। बॉलीवुड की दुनिया में अपने अभिनय का तो जौहर तो वो बिखेर चुके किंग खान के बारे में बॉलीवुड के जाने- माने फिल्मकार करन जौहर का कहना है कि उनके मित्र और अभिनेता शाहरुख खान में एक अच्छे निर्देशक के सभी गुण मौजूद हैं।
करन ने कहा कि शाहरुख कभी भी फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, शाहरुख निर्देशन के लिए तैयार हैं।
करन की आगामी फिल्म '''माइ नेम इज खान' में लंबे अंतराल के बाद शाहरुख और अभिनेत्री काजोल एक बार फिर पर्दे पर साथ-साथ नजर आएंगे। करन ने कहा कि काजोल और शाहरुख के साथ फिल्म करना उन्हें सबसे अधिक पसंद है।
करन ने कहा कि काजोल और शाहरुख के अभिनय में गजब की ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों के पास पर्दे पर जादू करने के शक्ति है।


<< पिछला अगला >>