मुंबई: भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। साइना ने हाल ही में इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज महिला खिताब जीता था।
साइना को अंतरराष्टीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। यह पुरस्कार बैडमिंटन प्रेमियों का समूह "बैडमिंटल 45" के ध्वज तले दिया जाएगा।
हैदराबाद की 19 साल की इस दिग्गज खिलाडी ने पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज महिला खिताब जीतकर विश्व रैंकिंग में छठे स्थान हासिल किया है। खबरों के अनुसार साइना को दिवंगत उद्योगपति आदित्य विक्रम बिडला की पत्नी राजश्री बिडला 11 जुलाई को ढाई लाख रूपए का चैक सौपेंगी।
‘बैडमिंटन 45’ साल 1992 से अखिल भारतीय वेटरन्स टूर्नामेंट का आयोजन करा रहा है। संस्था के द्वारा इससे पहले नंदू नाटेकर, प्रकाश पादुकोण, पुलेला गोपीचंद, देविंदर मोहन, दिनेश खन्ना, राजीव बग्गा, मीना और अमी शाह का सम्मान कर चुकी है।



<< पिछला अगला >>