नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण आवास योजना 2008 में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हैं। डीडीए के 2008 के आवंटन के ड्रा के परिणाम में किसी प्रकार की कोई विसंगति नहीं पाई गई है।
शहरी विकास राज्य मंत्री सौगत राय ने लोकसभा में विश्व मोहन कुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि डीडीए आवास योजना के तहत फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया और इसमें तथाकथित अनियमितताओं की जांच के लिए जनवरी 2009 में एक आंतरिक समिति बनाई गई थी।
उन्होंने कहा कि इस समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है जिसमें अन्य के साथ साथ यह निष्कर्ष है कि आवेदन पत्रों की जांच ड्रा परिणाम में कोई विसंगति नहीं है। उन्होंने समिति के हवाले से कहा यह प्रक्रिया बिल्कुल सुस्पष्ट है और समित द्वारा पूरी प्रक्रिया में कोई त्रुटि नहीं पाई गई है।



<< पिछला अगला >>