पेइचिंग: चीन में आई एक प्राकृति आपदा ने हजारों घरों और इमारतों को नष्ट कर दिया है, साथ ही इस प्राकृति आपदा ने सैकड़ों लोगों की जीवनलीला समाप्त कर दी है। चीन के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में आए जोरदार भूकंप ने अभी तक 10 हजार घर और 30 हजार इमारतों को नष्ट कर दिया है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप अंतरराष्ट्रीय समयानुसार गुरुवार शाम 7 बजकर 19 मिनट पर महसूस किया गया, जो युन्नान प्रांत में दाली के 98 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में 54 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
रिऐक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई।



<< पिछला अगला >>