नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एक खबर से खुलासा किया है कि अन्य देशों के मुकाबले पाकिस्तानी की जेलों में सर्वाधिक भारतीय कैदी बंद हैं।
विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने लोकसभा में ए संपत के सवाल के लिखित जवाब में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान, ब्रिटेन और कुवैत कुछ ऐसे देश हैं जिनकी जेलों में सबसे ज्यादा भारतीय कैदी बंद हैं।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी जेलों में कुल मिलाकर 853 भारतीय कैदी हैं। इन कैदियों को सेना अधिनियम सरकारी गोपनीयता कानून विदेश अधिनियम आदि के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनमें युद्ध बंदी तथा मछुआरे शामिल हैं।
थरूर ने बताया कि इसके बाद ब्रिटेन की जेलों में बंद भारतीय नागरिकों की संख्या है। इसी प्रकार मलेशिया और सिंगापुर में आव्रजन अपराध मादक पदार्थ अपराध यौन अपराध तथा जालसाजी के आरोपों में क्रमश: 327 तथा 289 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। ये कैदी वहां की अलग-अलग जेलों में बंद हैं। थरूर ने यह भी बताया कि दुनिया भर के अलग-अलग देशों में 6419 भारतीय नागरिक जेलों बंद हैं।
थरूर ने बताया कि संबंधित देशों में भारतीय मिशनों के जरिए जरूरी सहायता समय समय पर मुहैया कराई जा रही है।



<< पिछला अगला >>