नई दिल्ली: ताजमहल को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। बुधवार को योजना और संसदीय मामलों के मंत्री वी. नारायणस्वामी ने यह जानकारी दी। सरकार ने कहा कि दुनिया भर में मशहूर ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल की नींव में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं है। सरकार ने आश्वासन दिया कि इसका ढांचा स्थिर और सुरक्षित है। वी. नारायणसामी ने लोकसभा में डॉ रामशंकर के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि ताज महल संरक्षण की अच्छी हालत में है।
उन्होंने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और रुडकी के केन्द्रीय भवन अनुसंधान केन्द्र द्वारा कराए गए सर्वेक्षण से यह बात साफ हो जाती है कि इस ऐतिहासिक धरोहर की नींव के साथ-साथ इसका ढांचा स्थिर और सुरक्षित है।



<< पिछला अगला >>