नई दिल्ली: जी हां हॉलीवुड के सितारों में भी किसी न किसी मामले को लेकर आपसी जंग होती रहती है। हाल ही में हॉलीवुड की सबसे हसीन बाला एंजेलिना जोली और जेनिफर एनिस्टन के बीच हुए झगड़े का मामला सामने आया है।
सुना है कि एंजेलिना ने एनिस्टन को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह उनके सबसे अजीज मित्र ब्रैड पिट से दूरी बना लें और उन्हें लिखित संदेश भेजना बंद कर दें।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक जोली को एनिस्टन की पिट के साथ करीबी बिल्कुल भी पसंद नही आ रही है। खास बात यह कि जोली ने पिट के मोबाइल से यह चेतावनी एनिस्टन को दी है।
चर्चा यह भी है कि एनिस्टन इन दिनों पिट के लिए उपहार भी भेज रही हैं।


<< पिछला अगला >>