नई दिल्ली: खिलाडि़यों के खिलाड़ी अक्षय कुमार बॉलीवुड की खूबसुरत अदाकाराओं के साथ काम कर चुके है। बॉलीवुड की खुगसुरत अदाकारा कैटरीना कैफ और करीना कपूर के साथ भी अक्षय कई फिल्मों में काम कर चुके है। लेकिन अक्की अभी यह नहीं तय कर पाए हैं, इन दोनों अभिनेत्रियों में से कौन बेहतर है। उनका कहना है कि दोनों बेहतरीन और आकर्षक अदाकारा हैं।
अक्षय ने कहा कि, '''कैटरीना और करीना दोनों अच्छी हैं। दोनों में बेहतर कौन है यह फिल्म में उनकी भूमिका पर निर्भर करता है। दोनों अभिनेत्रियां आकर्षक हैं। और उन्होंने कहा कि उन्हें उनके साथ काम करने में अच्छा लगता है।
अक्षय ने कैटरीना के साथ ‘नमस्ते लंदन’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं जिन्हे बॉक्स आफिस पर सफलता मिलीऔर इनकी जोड़ी को दर्शको ने खूब पंसद किया। दूसरी ओर वह कपूर खानदान की छोटी बेटी करीना के साथ ‘अजनबी’ और ‘ऐतराज’ जैसी फिल्मों में नजर आए। इस जोड़ी को भी दर्शकों ने पसंद किया। गौरतलब है कि अक्षय और करीना की नई फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ इसी शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।


<< पिछला अगला >>