मेलबर्न। जानलेवा हमले में बाल बाल बचे 25 वर्षीय भारतीय छात्र ने ऑस्ट्रेलिया में पढाई करने के इच्छुक अपने देशवासियों से अपील की है कि वे इस देश में न आएं। दो युवाओं के हमले में घायल बलजिंदर सिंह ने कहा, ऑस्ट्रेलिया आने के इच्छुक प्रत्येक भारतीय छात्र को मेरी यह सलाह है कि वह यहां न आएं। यहां कोई जिंदगी नहीं है।
बलजिंदर ने एक अन्य भारतीय छात्र श्रवण कुमार की हालत पर चिंता जताई। उसने ने बताया कि करनाल से उनके दोस्तों को ऑस्ट्रेलिया आने का वीजा मिल चुका है। लेकिन, भारतीयों पर नस्लीय हमलों के मद्देनजर वह बेहद डरा हुआ है।
बलजिंदर ने कहा कि, अपना काम खत्म कर मैं सोमवार की रात रेलवे स्टेशन गया था। वहां करीब 20 वर्ष की उम्र के दो लडके हाथों में चाकू लिए मेरे करीब आए। उन्हें देखकर मैं बहुत डर गया था। उन्होंने मुझसे पूछा, पैसे हैं। मैंने उन्हें रूकने को कहा और जैसे ही मैंने अपने थैले में देखा, उनमें से एक युवक ने मेरे पेट में चाकू मार दिया। मैं तुरंत फर्श पर गिर गया।



<< पिछला अगला >>