नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने वामदलों से दोबारा दोस्ती के संकेत देते हुए कहा है कि "मुझे भरोसा है कि प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिह के नाम पर लेफ्ट संप्रग को समर्थन देगी।"
राजधानी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने लेफ्ट से गठबंधन के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस ने सभी विकल्प खुले रखे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के बाद लेफ्ट के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। संभव है कि इस बार भी लेफ्ट सरकार बनाने में कांग्रेस का साथ देगी।
उल्लेखनीय है कि 14वीं लोकसभा में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केन्द्र में संप्रग की सरकार बनाने में लेफ्ट की अहम भूमिका रही थी। वामदलों के समर्थन के बदौलत ही संप्रग सरकार अस्तित्व में आई। हालांकि, परमाणु करार के मसले पर कांग्रेस से मतभेद के बाद पिछले साल जुलाई में वामदलों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।
लेफ्ट के साथ वैचारिक मतभेद
राहुल गांधी ने आ स्पष्ट किया कि लेफ्ट के साथ कांग्रेस का केवल वैचारिक मतभेद है। करार पर लेफ्ट के विचार पुराने हैं। पर ऐसा नहीं कि हर मामले में कांग्रेस और लेफ्ट के विचारों में मतभेद हो। उन्होंने कहा कि "कई मामलों में हमारे विचार एक जैसे है।"



<< पिछला अगला >>