इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री गौहर अयूब खान का कहना है कि अगर भारत ने 1998 में पाकिस्तान को एटमी परीक्षण से रोकने की कोशिश की होती तो पाक वायु सेना भारत के खिलाफ पूर्ण कार्रवाई की पहल कर सकती थी।
खान ने "टेस्टिंग टाइम्स एज फॉरेन मिनिस्टर" नामक अपनी पुस्तक में दावा किया है कि अगर भारत ने पाकिस्तान को एटमी परीक्षण से रोकने के लिए बलूचिस्तान के एटमी परीक्षण स्थल चगाई पर हमला किया होता तो पाक वायु सेना भारत के प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाती।
द न्यूज अखबार ने इस पुस्तक के हवाले से एक व्यापक रिपोर्ट प्रकाशित की है। पुस्तक में लिखा गया है कि जब से दोनों मुल्क एटमी ताकत से लैस हुए हैं, उनके बीच किसी व्यापक युद्घ की गुंजाइश काफी कम हो गई है।
उन्होंने पुस्तक में लिखा है कि 1998 में पाक वायु सेना का रूख भारत के प्रति आक्रामक था और भारत के किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब दिया जाता।



<< पिछला अगला >>