जयपुर। इसे लालच कहें, व्यक्तिगत हित कहें या राजनीति – जो भी है यह थोड़ी अजीब सी बात है कि जिस भारतीय जनता पार्टी की वसुंधरा राजे सरकार से आरक्षण के मुद्दे पर लोहा लेते हुए राजस्थान के कई सारे युवक शहीद हो गए, उसी भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए गुर्जरों के आंदोलन के अगुआ नेता रहे कर्नल किरोडी सिंह बैंसला। बैंसला ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इसी के साथ ही उनके लोकसभा चुनाव लड़ने का बाजार भी गर्म हो गया है।
राजनीतिक हलकों में बैंसला के जयपुर ग्रामीण और टोंक सवाई-माधोपुर से चुनाव लडने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस ने भरतपुर राजघराने से संबंधित दिव्या सिंह को जयपुर ग्रामीण से मैदान में उतारा है। वहीं, टोंक-सवाई माधोपुर से केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड रहे हैं।
गौरतलब है कि गुर्जर आंदोलन के दौरान किरोडी सिंह बैंसला और तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नजदीकी चर्चा का विषय बनी थी।



<< पिछला अगला >>