नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैश्विक आर्थिक संकट पर लंदन में आयोजित जी-20 शिखर बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से खूब वाहवाही लूटी और ओबामा की तारीफों के पुल बांधे। अन्य विश्व नेताओं ने भी अर्थशास्त्री मनमोहन की तारीफ की कि उन्होंने वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में भी भारत को काफी हद तक इसके दुष्प्रभावों से बचाए रखा। बहरहाल, शनिवार की सुबह वे स्वदेश लौट आए।
डॉ. सिंह ने लंदन से रवाना होने से पूर्व संवादाताओं से बातचीत करते हुए बैठक के नतीजों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंदन में उन्होंने विभिन्न देशों के नेताओं से सार्थक द्विपक्षीय वार्ता की तथा जी-20 बैठक ने मौजूदा विश्व आर्थिक संकट से निपटने की दिशा में अच्छा कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि विश्व आर्थिक संकट से उबरना एक कठिन चुनौती है तथा विश्व समुदाय को मिलकर काम करना होगा। डॉ. सिंह ने लंदन में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन से द्विपक्षीय मामलों विशेषकर अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में तालिबान के खतरे पर चर्चा की।



<< पिछला अगला >>