नई दिल्लीः भारत पर ठीक वैसे ही भयानक हवाई आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है जैसा अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड टावर पर हुआ था जिसे दुनिया 9/11 के नाम से जानती है। अंतर सिर्फ यह हो सकता है कि अमेरिका वाले हमले में पुरुष इस्लामी आतंकी थे, भारत वाले हमले को महिलाएं अंजाम दे सकती हैं।
भारतीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों के अनुसार करीब 20 आतंकवादी, जिनमें एक दर्जन महिला आतंकवादी शामिले हैं, देश की सीमा में घुसपैठ करने में कामयाब भी हो गए हैं। एक अंग्रेजी अखबार ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से यह खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत पर फिर 9/11 की तैयारी पूरी हो चुकी है।
इस हवाई हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को अतिरिक्त रूप से सतर्क कर दिया गया है। इस आतंकी हवाई हमले की खुफिया सूचना भारत की नाक माने जाने वाले आगरा के ताजमहल को बम से उड़ाने वाले धमकी भरे ई-मेल के मिलने के तीन दिन पहले मिली थी।
सूत्रों के अनुसार जो 20 आत्मघाती विदेशी आतंकी देश में घुसने में कामयाब हुए हैं उनमें से ज्यादातर पाकिस्तानी हैं। आतंकियों के इस समूह में सात प्रशिक्षित पाटलट शामिल हैं।



<< पिछला अगला >>