नई दिल्ली। जगदीश टाइटलर को आखिरकार 1984 को सिख विरोधी दंगों के कलंक से कम से कम कानूनन मुक्ति मिलने की संभावना तो बन ही रही है। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सिख विरोधी दंगों के मुख्य आरोपी जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट दे दी है। हो भी क्यों न केंद्र में उन्हीं की पार्टी की सरकरार है।
दिल्ली की कडकडडूमा अदालत को सीबीआई ने पिछले दिनों सिख विरोधी दंगों के संदर्भ में अंतरिम रिपोर्ट सौंपी थी। सीबीआई की सीलबंद रिपोर्टआज अदालत में खोली गई, जिसमें कांग्रेस नेता टाइटलर को क्लीन चिद दी गई है।
सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा है कि वो वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में जगदीश टाइटलर को दोषी नहीं मानती। उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोधी दंगे फैल गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने इन दंगों के लिए जगदीश टाइटलर को जिम्मेदार बताया था। गवाहों का कहना था कि टाइटलर ने भीड़ को दंगे के लिए उकसाया। इसके साथ ही दंगों की जांच के लिए बनी कमेटी नानावटी आयोग ने भी जगदीश टाइटलर की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए थे।



<< पिछला अगला >>