वर्धा (महाराष्ट्र)। कांग्रेस महासचिव और युवा नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के वर्धासे चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। वे महाराष्ट्र के वर्धा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
राहुल ने वहां उपस्थित जनसमुदाय को संप्रग के पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।
संप्रग की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो वादे किए थे उन सभी को पूरा कर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर आगे बढा है और कई महत्वपूर्णउपलब्धियां हासिल की हैं।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि "संप्रग सरकार ने गरीबों और असहायों के उत्थान के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की और उसका पूरा फायदा जनता तक सुनिश्चित भी कराया।"
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संप्रग ने परमाणु करार के रूप में भी एक अहम उपलब्धि हासिल की है।



<< पिछला अगला >>