मुंबईः टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सही फरमाया – नैनो हर भारतवासी का सपना है। काफी समय से देश के बहुत सारे लोग नैनो की चाहत में अपनी नई गाड़ी खरीदने का प्लान ही मुल्तवी करके बैठे हैं। यह इंतजार अब खत्म हुआ। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान टाटा के मुखिया रतन टाटा के कहा कि नैनो हर भारतीय का सपना है।
इस दौरान रतन टाटा से वहां मौजूद काफी पत्रकारों ने कई सवाल किए जिनका उन्होंने बड़े ही हर्षपूर्वक जवाब दिया।
शुरुआती एक लाख भाग्यशालियों को मिलेगी एक लाख रुपये में नैनो। रतन टाटा ने लखटकिया कार देने का वादा इस तरह पूरा किया है।
नैनो की बुकिंग 9 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होगी। लॉटरी से तय होगा, किसे मिलेगी नैनो। एक हज़ार शहरों के तीस हज़ार बुकिंग सेंटरों में मिलेंगे नैनो के लिए बुकिंग फार्म. फार्म की कीमत है साढ़े तीन सौ रुपये और बुकिंग के लिए जरूरत होगी 2,999 रुपये की।
नैनो एक ऐसा नाम, जिसके साथ करोड़ों लोगों के दिल ने महसूस किया कि सपने भी मुट्ठी में आ सकते हैं. नैनो एक ऐसा नाम, जिसका लोग कर रहे थे बेसब्री से इंतजार।



<< पिछला अगला >>