मुंबईः सोमवार को भारतीय शेयर बाजार चढ़ते हुए दिखाई दिए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स जहां 156 अंक की तेजी के साथ खुला वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी में 47 अंक की बढ़त दर्ज की गई।
शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स जहां 35 अंक गिरकर बंद हुआ था वहीं निफ्टी में 0.10 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी। सेंसेक्स 8966.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था और 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी 0.10 अंक गिरकर 2807.05 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज देश के शेयर बाजार बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। यहां बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 154 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 47 अंक ऊपर है। यहां मझोले और छोटे शेयर सूचकांकों में एक प्रतिशत की बढ़त है।
एशियाई शेयर बाजार आज अच्छी तेजी दिखा रहे हैं। इस समय जापान, सिंगापूर, हांगकांग, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजार दो प्रतिशत से अधिक तथा चीन का बाजार एक प्रतिशत से ज्यादा ऊपर है।
इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट में रहे थे, जहां डाओ जोंस 122 और नैस्डेक 26 अंक नीचे रहा था।
सुबह 9:58 बजे
- बीएसई का सेंसेक्स 154.65 अंक ऊपर 9,121.33 के स्तर पर है।
- एनएसई का निफ्टी 47.25 अंक नीचे 2,854.30 के स्तर पर है।
इस समय बीएसई के बढ़त वाले क्षेत्रीय सूचकांकों में धातु क्षेत्र ढाई प्रतिशत, तेल व गैस, ऊर्जा, उपभोक्ता टिकाऊ, बैंक, वाहन, एफएमसीजी, पीएसयू, पूंजीगत वस्तु, फार्मा, तकनीकी और आईटी क्षेत्र एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त पर हैं। अचल सम्पत्ति क्षेत्र अकेला गिरावट पर हैं जो आधे प्रतिशत से ज्यादा की है।
सेंसेक्स के तीस शेयर में से इस समय टाटा मोटर्स छह प्रतिशत, स्टरलाइट, रिलायंस इंफ्रा, टाटा स्टील के शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा तथा ओएनजीसी, महिन्द्रा, रिलायंस कम्युनिकेशन, आईसीआईसीआई बैंक, जेपी एसोसिएट्स, सन फार्मा आदि शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी में हैं।
गिरावट वाले शेयर में अकेला डीएलएफ है जो ढाई प्रतिशत लुढ़का है।
एशियाई शेयर बाजार (भारतीय समयानुसार सुबह 8.05 बजे)
एशियाई शेयर बाजार आज बढ़त भरा कारोबार दिखा रहे हैं –
- यहां चीन का शंघाई कम्पोजिट 18.07 अंक या 0.79 फीसदी ऊपर है।
- हांगकांग का हैंगसेंग 276.47 अंक या 2.15 फीसदी चढ़ा है।
- जापान का निक्केई 158.52 अंक या 1.9 प्रतिशत मजबूत है।
- सिंगापूर का स्ट्रेट्स टाइम्स 20.73 अंक या 1.30 फीसदी बढ़ा है।
- दक्षिण कोरिया का सियोल कम्पोजिट 21.89 अंक या 1.87 फीसदी आगे है।
- ताइवान का ताइवान व्हेटेड 86.83 अंक या 1.75 फीसदी उछला है।
अमेरिकी शेयर बाजार
बैंक क्षेत्र में कमजोरी के कारण अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को एक बार फिर लड़खड़ा गए, लेकिन साप्ताहिक स्तर पर लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त में रहे। यह पिछली मई के बाद से पहला मौका है जब डाओ जोंस लगातार सप्ताहों में बढ़त पर रहा है।
- शुक्रवार को डाओ जोंस 122.42 अंक गिरकर 7,278.38 के स्तर पर रहा।
- एसएंडपी500 सूचकांक 15.50 अंक नीचे 768.54 के स्तर पर बंद हुआ।
- नैस्डेक 26.21 अंक टूटकर 1,457.27 के स्तर पर बंद हुआ।



<< पिछला अगला >>