नई दिल्ली। भारत के वायुसेनाध्यक्ष फली होमी मेजर 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। उनके द्वारा रिक्त की जा रही जगह पर अब एयरमार्शल प्रदीप वसंत नाइक भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख होंगे।
एयरमार्शल नाइक 31 मई को एयरचीफ मार्शल फली होमी मेजर के अवकाश ग्रहण करने के बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे।
एयरचीफ मार्शल मेजर पहले हेलीकॉप्टर पायलेट थे जो वायुसेना प्रमुख के पद पर पहुंचे थे।
अब वायुसेना की कमान एक बार फिर से ‘फाइटर पायलेट’ के पास आ रही है।
नेशनल डिफेंस कॉलेज (दिल्ली), कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सिकंदराबाद) और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (वेलिंगटन) से दीक्षा प्राप्त एयरमार्शल नाइक को 3,085 घंटे का उड़ान अनुभव है।



<< पिछला अगला >>