भुवनेश्वर। गृह मंत्री पी. चिदंबरम आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा हालात का जायजा लेने आज यहां पहुंचे।
पुलिस उपायुक्त एच.के. लाल ने बताया कि "चिदंबरम सुबह यहां पहुंचे और राज्य सचिवालय चले गए।"
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चिदंबदम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर यहां सुरक्षा के हालात का जायजा लेने आए हैं।
यहां चुनाव 16 और 23 अप्रेल को दो चरणों में होने वाले हैं। इस दौरान चिदंबरम मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।



<< पिछला अगला >>