नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता पी. ए. संगमा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। संगमा मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने से नाराज हैं।
आडवाणी से मुलाकात के बाद संगमा ने संवाददाताओं को बताया कि आडवाणी से बातचीत के दौरान उन्होंने मेघालय में मौजूदा राजपीतिक हलचल से अवगत कराया है।
उन्होंने कहा कि "आडवाणी ने भी मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के केन्द्र सरकार के फैसले को गलत करार दिया है।" संगमा के अनुसार राज्य सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया था। लेकिन इसके बावजूद मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाया गया जो कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है।
संगमा अपनी पार्टी एनसीपी से भी नाराज चल रहे हैं। संगमा का कहना है कि मेघालय में मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए एनसीपी को कांग्रेस से गठबंधन तोड देना चाहिए।



<< पिछला अगला >>