मुंबई। अच्छे वैश्विक संकेतों के चलते आज देश के दोनों शेयर बाजार बढत लेकर खुले। अमरीकी और एशियाई बाजारों की रौनक से सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले।
बाजार के जानकारों का कहना है कि ऊपरी स्तर पर सेंसेक्स का 9120 और निफ्टी का 2836 के स्तर पर अवरोध है। इस स्तर पर मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है।
शुरूआती बढत के रूझान को बरकरार रखते हुए प्रात: 10.20 बजे सेंसेक्स 75.36 अंक की बढत लेकर 9054.28 और निफ्टी 18.95 की बढत लेकर 2813.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



<< पिछला अगला >>