कोलंबोः श्रीलंका के मतारा में एक आत्मघाती हमला हुआ है। यह हमला एक समारोह के दौरान हुआ. इस आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है।
सूत्रों ने बताया कि इस आत्घाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। जिस समारोह में यह आत्मघाती हमला हुआ है, वहां सरकारी अधिकारियों के साथ राजनेता भी मौजूद थे। घायलों में मंत्री महिन्द्रा विजेसेकारा सहित तीन मंत्री भी शामिल हैं।
निजी समाचार चैनलों के मुताबिक कोलंबो की एक पुरानी मस्जिद के पास आत्मघाती हमला हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाका भी थर्रा उठा। ब्लास्ट की चपेट में आए 10 लागों की मौत हो गई। जबकि, दूरसंचार मंत्री विजय शेखर और दो अन्य मंत्रियों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरे मटारा इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि अभी दावे के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, धमाके का अंदाज बता रहा है कि इसमें लिट्टे का हाथ हो सकता है।



<< पिछला अगला >>