नई दिल्ली। असम गण परिषद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का फैसला किया है और असम में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लडेगी। असम की कुल 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा आठ जबकि अगप छह सीटों पर चुनाव लडेगी।
राजग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीवार लाल कृष्ण आडवाणी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ अगप के कार्यकारी अध्यक्ष फणिभूषण चौधरी और असम विधानसभा में अगप के नेता चन्द्रमोहन पटवारी ने आज यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर यह घोषणा की।
इस मौके पर राजग के सह संयोजक और जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव तथा भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज भी मौजूद थे। आडवाणी ने असम गण परिषद के राजग में शामिल होने का स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने बताया कि अगप अब राजग का हिस्सा हो गई है।



<< पिछला अगला >>