वैंकूवर: कनाडा के वैंकूवर शहर में एक 32 वर्षीय सिख युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना वैंकूवर के पास अब्बट्सफोर्ड शहर की है। अब्बट्सफोर्ड में रहने वाले सुखविंदर सिंह धालीवाल की सोमवार शाम डेल्टा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
सुखविंदर सिंह धालीवाल पर मादक पदार्थ और गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने का आरोप था। हालांकि इस मामले में उसे जमानत मिल गई थी। पुलिस के अनुसार सुखविंद की मौत गैंगवार में हुई। सुखविंदर एक टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी था। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि कनाडा में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी वारदात अक्सर होती रहती हैं। गत एक दशक में सैकड़ों युवक ऐसी घटनाओं में मारे जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार सुखविंदर की मौत गैंगवार में हुई। सुखविंदर एक टेलीकॉम कम्पनी का कर्मचारी था। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है, कनाडा में मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़ी वारदातें आम हैं। पिछले एक दशक में सैंकडों युवक ऐसी वारदातों में मारे जा चुके हैं।



<< पिछला अगला >>