नई दिल्लीः सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
अस्पताल में 26 दिन तक आईसीयू में रखे गए वाजपेयी की देखभाल कर रहे डॉक्टरों ने शनिवार को उन्हें फिट घोषित करते हुए घर जाने की इजाजत दे दी।
डॉक्टर सम्पत कुमार ने बताया वह बिल्कुल ठीक हैं और डॉक्टरों ने उन्हें रविवार को छुट्टी देने का फैसला किया है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वाजपेयी को गत 3 फरवरी को एम्स में भर्ती कराया गया था।



<< पिछला अगला >>