इस्लामाबाद: मुंबई पर हुए हमले को लेकर पाकिस्तान में सभी के अलग सुर हैं और अलग-अलग राग हैं। इस बार पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख ने दिखाया है नया पैंतरा।
पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख नोमान बशीर ने कहा है कसाब पाकिस्तान से मुंबई नहीं गया और 26/11 को मुंबई में जो तबाही का तांडव खेला गया वो सिर्फ भारतीय नौसेना की नाकामी है।
साथ में नौसेना प्रमुख ने एक तरह से ये धमकी दी है कि पाकिस्तान की नौसेना भारत के लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है।



<< पिछला अगला >>