मुंबईः मुंबई पर 26 सिंतबर, 2008 को हुए आतंकी हमले के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा था कि मुंबई आतंकी हमले में दाऊद इब्राहिम का हाथ नहीं था, लेकिन अब इस अंडरवर्ल्ड डॉन पर भी शक की उंगली उठने लगी है क्योंकि आतंकवादियों के सिमकार्ड पाकिस्तान में कराची के उसी इलाके से खरीदे गए थे, जहां दाऊद इब्राहिम रहता है.
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि मोबाइल फोन की जिस सिमकार्ड के जरिए आतंकवादी पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर्स से निर्देश ले रहे थे, उनमें से दो पाकिस्तान से ही खरीदे गए थे। आतंकवादियों ने मोबाइल फोन का एक सिमकार्ड कराची के क्लिफ्टन एरिया से खरीदा था।
जिस दुकान से सिमकार्ड खरीदा गया था उसका नाम 12, पाकिस्तान प्राइवेट लिमिटेड है और पता है दूसरी मंजिल, एग्जिक्यूटिव बिल्डिंग, डोलमन सिटी, ब्लॉक-4, क्लिफ्टन, कराची. आतंकवादियों ने दूसरा सिमकार्ड यूनाइटेड मोबाइल नाम की दुकान से खरीदा था।
सिम कार्ड को लेकर हुए इस अहम खुलासे में जिस क्लिफ्टन एरिया का नाम आ रहा है, बताया जाता है कि वहीं पर दाऊद इब्राहिम भी रहता है। उसे तमाम सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं। लिहाजा शक है कि इस दुकान से दाऊद भी जुड़ा हुआ हो सकता है।



<< पिछला अगला >>