अजमेर। उद्योगपति रतन टाटा का सपना और देश की बहुप्रतीक्षित लखटकिया नैनो कार रविवार को राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंची। रोड टेस्ट के लिए निकली नैनो को देखने के लिए दरगाह क्षेत्र में लोगों का हजूम उमड पड़ा।
कम्पनी के कन्ट्री हेड विक्रम सिन्हा और स्थानीय प्रतिनिधि कार के साथ दरगाह पहुंचे। उन्होंने नैनो कार की सफलता के लिए ख्वाजा साहब से दुआ मांगी और अकीदत के फूल पेश किए।
सिल्वर रंग की इकलौती कार आकर्षण का केन्द्र बनी रही। कार पर टाटा अंकित था तथा इसकी नम्बर प्लेट पर एमएच 14 टी सी 204 डी लिखा हुआ था।
कम्पनी अधिकारी ने हालांकि किसी को कुछ नहीं बताया फिर भी फोर सीटर कार आरामदायक दिख रही थी। नैनों की खास विशेषता यह है कि इसके आगे का डिजायन अंडाकार है।
इंजन पीछे की ओर है। कार में पावर विन्डो अतिरिक्तविशेषता है।



<< पिछला अगला >>