न्यूयॉर्क। पाकिस्तान में आतंकवादियों पर किए जा रहे अमेरिकी हमलों को राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन ने और तेज कर दिया है। इसका मकसद पाकिस्तान में तख्ता पलट की कोशिश करने में लगे आतंकवादी संगठनों पर काबू पाना है।
यह खुलासा अमेरिकी अखबार ''न्यूयॉर्क टाइम्स' ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सीआईए ने पाकिस्तान के अंदर हमले तेज कर दिए हैं।
पिछले हफ्ते बैतुल्लाह मसूद के ट्रेनिंग कैंपों पर दो मिसाइलें दागी गई थीं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के नेतृत्व में अलकायदा और तालिबान के आतंकवादियों पर लगातार हमले होते थे, लेकिन मसूद और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर हमले कम किए गए।
पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले से ओबामा प्रशासन यह साबित करने की कोशिश कर रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान किए गए वादे को वह पूरा कर रहा है। मसूद पर अमेरिका और पाकिस्तान की नजर इसलिए भी है, क्योंकि पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्याकांड में उसका नाम आया था।
सीआईए की आतंकवादियों की सूची में मसूद का नाम शामिल है। शनिवार को पाक में हुए हमले मसूद को निशाना बनाकर ही किया गए थे।
मसूद पर अमरीका और पाकिस्तान की नजर इसलिए भी है क्योंकि पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्याकांड में उसका नाम आया था। समाचार पत्र के अनुसार सीआईए की आतंककारियों की सूची में मसूद शामिल है। शनिवार को पाक में हुए हमले मसूद को निशाना बनाकर ही किया गया था।



<< पिछला अगला >>