भारत की राजनीति का केन्द्र बिंदु उत्तरप्रदेश एक बार फिर खबरों मे है। हाल ही मे मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी जान को खतरा बताकर कांग्रेस पर निशाना साधा है, वही पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो मुलायमसिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव को एक सिपाही ने तमाचा मार दिया। सिपाही की बदसलूकी से उत्तरप्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। समाजवादी छात्र युवजन सभा ने लखनउ के जयप्रकाश महाविद्यालय में प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव और सपा सांसद अखिलेश यादव को भी पुलिस की ज्यादती का शिकार होना पड़ा।
सांसद अखिलेश यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह के पुत्र हैं। बुधवार को जब सपा कार्यकर्ता पार्टी नेताओं पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर थे, तभी पुलिस ने फायरिंग की। फायरिंग में एक कार्यकर्ता की मौत की खबर है, जबकि दो अन्य घायल हुए है। पुलिस फायरिंग के विरोध मे सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। इसी बीच समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव को एक सिपाही ने तमाचा मार दिया। इस घटना के विरोध मे पूरे उत्तरप्रदेश में सपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं।



<< पिछला अगला >>