दुनिया की सबसे प्रसिद्व अभिनेत्रियों में शामिल निकोल किडमैन मां बनने वाली हैं। हॉलीवुड की इस ऑस्कर विजेता ऐक्ट्रेस और उनके पति कीथ अर्बान का यह पहला बच्चा होगा। निकोल ने पिछले साल ही सिडनी में अर्बान से शादी की थी।
इससे पहले निकोल ने दो बच्चों को गोद भी लिया था। बच्चों के नाम इसाबेला और कॉनर है। निकोल ने अर्बान से पहले प्रसिद्व अभिनेता टॉम क्रूज से विवाह किया था। टॉम क्रूज के साथ दस साल के वैवाहिक जीवन के दौरान निकोल का दो बार गर्भपात हो गया।
विदेशी मीडिया के अनुसार 40 वर्षीय निकोल ने कहा था कि वह अपने गायक पति से एक बच्चा चाहती हैं। महिलाओं की एक पत्रिका के साथ बातचीत में निकोल ने नवंबर में कहा था कि हम लोग क्या करेंगे। यह सब ईश्वर के हाथ में है। निकोल को ''' द आवर्स ' में उनकी भूमिका के लिए ऑस्कर दिया गया था।


<< पिछला अगला >>