गाजा सिटी : इजराइली युद्धक विमानों ने दक्षिणी खान युनूस शहर के निकट गाजा पट्टी में आज सुबह हमले किये। इजराइली सेना की प्रवक्ता ने बताया कि विमानों ने इजराइल के सुरक्षा अवरोधक के नीचे एक सुरंग पर हमला किया, क्योंकि इसका इस्तेमाल फिलस्तीनी उग्रवादी इलाके में घुसने के लिए करते थे।
फिलस्तीनी सुरक्षा अधिकारियों ने हवाई हमलों की पुष्टि करते हुए कहा है कि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ।
इजराइली सेना के अनुसार, गाजा पट्टी से गुरुवार को इजराइल पर पांच मोर्टार दागे गए थे हालांकि इसके कारण किसी नुकसान की खबर नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि दो मोर्टार इजराइली इलाके में फटे जबकि तीसरा फिलस्तीनी इलाके में कारनी चैकी के निकट फटा। दो अन्य मोर्टार फिलस्तीन में सीमा की बाड़ के निकट फटे।



<< पिछला अगला >>