मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रेड हैडिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे। हैडिन ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका में इस महीने होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग न लेने का फैसला किया है। वे पिछले हफ्ते हुई उंगली की सर्जरी से अब तक नहीं उबर पाए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से 15 सदस्यीय चैपियंस ट्रॉफी में हैडिन के स्थान पर तस्मानिया के विकेटकीपर टिम पेन को शामिल किए जाने की अनुमति मांगी है।
हैडिन ने गुरूवार को इंग्लैंड से लौटने के बाद अपनी उंगली की सर्जरी कराई थी। तीसरे एशेज टेस्ट से पहले हैडिन की उंगली में चोट लग गई थी। सीए के डॉक्टर ट्रेफर जेम्स ने कहा, ‘‘ब्रैड के सर्जन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से चर्चा के बाद यह बात साफ हो गया कि वे अभी तक पूरी तरह नहीं उबर सके हैं और इसलिए वे दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।‘’ हैडिन को हालांकि इस साल ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज के लिए भारत दौरे से पहले टीम में वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।



<< पिछला अगला >>