आईसीआईसीआई बैंक का होम लोन अब सस्ता हो गया है। अब बैंक 20 लाख तक के होम लोन पर 8.75 प्रतिशत की दर पर ब्याज लेगा।
जबकि 20 से 50 लाख रुपए तक के लोन पर 9.25 प्रतिशत की दर से ब्याज लगेगा। वहीं 50 लाख से ऊपर के लोन पर 9.75 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा। यह सस्ता घर कर्ज केवल नए ग्राहकों के लिए ही है और यह 20 अगस्त से लागू हो चुका है।
ब्याज दर में इस कटौती के साथ ही अब आईसीआईसीआई बैंक की दर एचडीएफसी बैंक की दर के बराबर पहुंच गई है। यानी अब दोनों बड़े निजी बैंक 8.75 प्रतिशत की दर पर होम लोन दे रहे हैं।
लेकिन बाबजूद इसके अभी भी एसबीआई ही सबसे सस्ता घर कर्ज दे रहा है। एसबीआई पचास लाख तक के लोन पर पहले साल आठ प्रतिशत और दूसरे तीसरे साल 8.50 प्रतिशत की दर से ब्याज ले रहा है। साथ ही दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) भी 8.50 प्रतिशत की दर पर होम लोन दे रहा है।



<< पिछला अगला >>