जम्मू: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के केशवन में सुरक्षाबलों की लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी से हुई मुठभेड़ इस मुठभेड़ में यह आतंकवादी को मारा गया। घटना गुरुवार सुबह की है। पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी खुफिया एजेंसी के माध्यम से मिली थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खुफिया एजंसियों से मिली जानकारी के आधार पर सेना व पुलिस के एक संयुक्त दल ने तड़के केशवन के जंगल वाले इलाके को घेर कर खोजबीन शुरू कर दी।
खोजबीन अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की जिस पर जवाबी कार्रवाई की गयी। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया जिसकी पहचान बाद में मोहम्मद यूसुफ उर्फ अबू सलीम के रूप में की गयी है।
आखिरी खबर मिलने तक इलाके में मुठभेड़ जारी थी।
उधर, रियासी जिले के मोहोर में बुधवार को एक अन्य मुठभेड़ में सेना और पुलिस की घेरेबंदी को तोड़कर दो उग्रवादी भागने में सफल हो गए। सुरक्षा बलों ने इन आतंकवादियों को खोज निकालने के लिए अभियान चलाया है।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की रात इसी इलाके में एक अन्य मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया व एक सेनाकर्मी और एक नागरिक शहीद हो गया।
पिछले एक पखवाड़े में मोहोर इलाके में चार अलग-अलग मुठभेड़ों में 10 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।



<< पिछला अगला >>