जम्मू: जम्मू-कश्मीर के माहोर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मंगलवार तड़के हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सेना और राज्य पुलिस ने की। मारा गया आतंकवादी संभवत: हिजबुल मुजाहिदीन का है। मुठभेड़ जारी रहने के कारण उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों से मिले सुराग के आधार पर सुरक्षा बल मंगलवार तड़के आतंकवादियों के ठिकाने पर पहुंचे।



<< पिछला अगला >>